कविता जब लिखें तो दिल और दिमाग दोनों का प्रयोग करें.
कविता लिख कर जब कविता का मूल्याङ्कन करें तो केवल हृदय का इस्तेमाल करें तथा हृदय के निर्देश अनुसार ही कविता को अंतिम रूप प्रदान करें।
------प्रभु दयाल खट्टर

Saturday, 9 November 2019

शीर्षक – ‘कसक'


 
“व्यक्ति के अंदर स्वयं से 
टकराने की अहम  भावना 
जो उसके उत्तेजित स्वर द्वारा 
व्यक्त होती हैं वह हैं ‘कसक'

 मनुष्य के असमर्थता का भाव  
समर्थता में प्रदर्शित करने की 
गतिविधि की -
क्रियान्वित विधि हैं ‘कसक' 

वर्ग विहीन समाज की 
कल्पना में गतिशील मानव के 
विकास की बाधा में -
उत्पन्न होने वाले टकराव का भाव हैं ‘कसक'

 धनलोलुपता निरीह जनता के 
शोषण के विरुद्ध -उठने वाली आवाज को 
दमन करती हुई रेखा में 
प्रस्फुटित ना हो पाने वाला स्वर् हैं ‘कसम'

 हृदय के उद्गार को 
स्वच्छंद रूप से 
अभिव्यक्त ना दे पाने का 
भाव हैं ‘कसक' 

अपने और अपनों के बीच 
स्पष्ट दृष्टिकोण 
ना रख पाने का 
भाव हैं ‘कसक' 

छल और प्रवचन में
 ऐश्वर्यवादी मनुष्य का 
 दास बनने का 
भाव हैं ‘कसक'

सामंती व्यवस्था को 
देर तक ना सहन 
कर पाने का 
भाव हैं ‘कसक'

 दंडनीय कार्यों का 
न्याय न कर पाने पर 
विधाता का आवाहन करने का 
भाव हैं ‘कसक'

 स्वयं के 
आंतरिक द्वंद से 
जूझने की 
प्रक्रिया हैं ‘कसक'

 राष्ट्रहित में धर्मनिरपेक्षता को 
स्वतंत्र रूप से प्रकट करने की
 क्रिया में लोगों द्वारा आती हुई 
प्रतिक्रिया में जागृत भाव हैं ‘कसम' ।।"

रेशमा त्रिपाठी
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
नमस्कार मित्रो। नवोदित कवि और उनकी कविताएं ', इस ब्लॉग मेंआपका स्वागत है। हिंदी कविता लेखन में पदार्पण करने वाले नए कवियों की कवितायेँ इस ऑनलाइन पत्रिका में आमंत्रित है। रचनाएँ भेजते समय एक प्रमाण पत्र भेजें जिसमें लिखें कि भेजी जा रही रचना मौलिक है तथा कहीं प्रकाशित नहीं हुई है साथ ही ये भी लिखें कि रचना के सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं रचना ब्लॉग में प्रकाशित होने पर कोई पारिश्रिमिक नहीं दिया जाएगा। कवि की आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहियें। ब्लॉग का उद्द्शेय है नवोदित कविओं को प्रोत्साहन देना। रचना की विषय वस्तु विवादरहित होनी चाहिए तथा कविता किसी मनुष्य धर्म,जाति या किसी राजनितिक पार्टी के समर्थन या विरोध में नहीं होनी चाहिये। कविता हर हाल में जीवन में आशा तथा पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने और संघर्षों का मुकाबला करने की प्रेरणा देने वाली होनी चाहिए। रचनाएँ भेजते समय अपना पूरा पता, फ़ोन नंबर तथा अपना संक्षिप्त परिचय भी लिख कर भेजें। रचना स्वीकृत होने पर ही प्रकाशित की जाएँगी। यदि एक माह के भीतर रचना प्रकाशित ना हो तो वह अस्वीकृत समझी जाये। रचना की विषय वस्तु के प्रति हर तरह की जिम्मेदारी लेखक की होगी प्रकाशक या संपादक उसके लिए जिम्मेदार नहीं समझा जाये .ब्लॉग की नीति से मेल ना खाने वाली रचनाएँ प्रकाशित नहीं की जाएँगी। रचनाएँ केवल इ मेल से ही भेजी जाएँ। हमारा इ मेल का पता है; kpk570@yahoo.com